इंदौर के जवाहर मार्ग पर ढहा तीन मंजिला मकान, 2 लोगों की मौत और 12 घायल

Indore House Collapsed: एमपी के इंदौर के प्रमेसुख टॉकीज के पीछे स्थित तीन मंजिला मकान ढह गया है। मकान के मलबे में 14 लोगों फंसे हुए थे, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोगों घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Indore House Collapsed: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर मार्ग पर प्रमेसुख टॉकीज के पीछे स्थित एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। इस घटना के दौरान मकान में 14 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस और राहत-बचाव टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मलबा हटाने के लिए उत्खनन (Excavation) मशीनों और जेसीबी सहित भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया।

Indore News

इंदौर के जवाहर मार्ग पर ढहा 2 मंजिला मकान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब 9 बजे हुई थी। अचानक इमारत ढहने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और नगर निगम को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। मृतक की पहचान फहीम और अलीफा के रूप में की गई है।

End of Feed