Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बड़ी लूट को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पांच लाख रुपये लूटे थे, जिसमें पुलिस ने दो लाख 47 हजार रुपये जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से एक काले रंग का बैग और एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल लूट को अंजाम देने में किया गया था।
लूट की घटना में आरोपी गिरफ्तार।
