बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, नहीं लगाएंगे प्रतिबंध, बोले दिग्विजय सिंह

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 16, 2023, 05:00 PM IST

यह पूछने पर कि क्या सत्ता में आने पर कांग्रेस बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएगी, राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हम प्रतिबंध नहीं लगाएंगे।

Digvijay Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बजरंग दल पर अपने को लेकर चर्चा में हैं। दिग्विजय ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी, लेकिन गुंडों और दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा। भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। दिग्विजय सिंह ने हिंदू राष्ट्र पर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ की टिप्पणियों को लेकर उनका बचाव किया।

बिट्टू बजरंगी से विहिप ने खुद को किया अलग

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा शाखा है। विहिप ने हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में गिरफ्तार गौरक्षक बिट्टू बजरंगी से संगठन को पृथक कर लिया है। भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि बजरंग दल गुंडों और असामाजिक तत्वों का एक समूह है। यह देश सभी का है, इसलिए मोदी जी और शिवराज जी देश को बांटना बंद करें। देश में शांति स्थापित करें, जिससे विकास होगा।

End of Feed