Bhopal News: भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक, रोजाना बना रहे 50 लोगों को अपना शिकार

  • Agency by: IANS
  • Updated Jan 24, 2024, 03:28 PM IST

भोपाल में आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है, यहां पर रोजाना 50 से ज्यादा कुत्ते काटने के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन कुत्तों ने कई बच्चों को भी अपना शिकार बनाया है, जिनमें 2 ने अपनी जान गंवा दी है।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दोनों आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। हर रोज 50 से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। एक पखवाड़े में तो दो बच्चों की जान तक चली गई। राजधानी में आवारा कुत्ते मुसीबत का सबब बने हुए हैं। यहां के मिश्रा इलाके में 4 साल के बच्चे को लगभग 15 दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चला और उसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। इससे पहले 6 माह के एक मासूम को मिनल रेजिडेंसी के पास कुत्तों ने अपना निवाला बनाया।

Stray Dog

भोपाल में कुत्तों का बढ़ रहा आतंक (सांकेतिक फोटो)

कुत्तों के काटने की घटना में इजाफा

भोपाल में कुत्ते लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। राजधानी के तमाम अस्पतालों में हर रोज 50 से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने के बाद इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बीते एक पखवाड़े में कुत्तों के काटने की घटनाओं में इजाफा हुआ है और बच्चों की जान तक पर बनाई है। कुत्तों के काटने के मामले में दो बच्चे जान गंवा चुके हैं, इसके अलावा एक 6 महीने के बच्चे को भी कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। यहां कुत्तों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है।

End of Feed