Shahdol Train Accident: मध्यप्रदेश में बुधवार सुबह बड़ा ट्रेन एक्सीटेंड हो गया। यहां के शहडोल में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रेनों के इंजन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक घायल हो गए हैं और दो रेलकर्मियों के फंसे होने की आशंका है।
मध्य प्रदेश के शहरोड में दो ट्रेनें आपस में टकराईं।
#WATCH | Shahdol, MP: Two goods trains collided with each other near Singhpur railway station. The engines of the t… t.co/NeDEd12AKC
— ANI (@ANI) Apr 19, 2023
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर सुबह सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट कर गई। इसके बाद इंजन सहित 09 वैगन पटरी से उतर गए। इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरूद्ध हो गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद 13 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
रद्द की गई गाड़ियां
1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
5. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
7. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
8. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
9. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
10. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां
1. दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां
1. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर – कटनी को पेंड्रारोड में रद्द ।2. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर को बिजुरी में रद्द ।
3. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द ।
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
1. बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी – गोंदिया2. अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 18208 अजमेर – दुर्ग
