सिवनी हवाला लूटकांड से पुलिस महकमे में हड़कंप, SDOP समेत 11 पुलिसकर्मियों पर होगी FIR

सिवनी हवाला लूट मामले में डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा ने सिवनी एसपी को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया है।

Seoni Hawala Loot Case: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हवाला लूटकांड मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एसडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अपहरण, अवैध रूप से रोकना और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच अब जबलपुर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

Police

सांकेतिक फोटो (iStock)

सिवनी हवाला लूटकांड में किन धाराओं में केस दर्ज

यह मामला सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र का है। अपराध संख्या 473/2025 के तहत बीएनएस की धारा 310(2) (डकैती), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 140(3) (अपहरण/अपहरण) और 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के तहत सिवनी पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है।

End of Feed