MP: मौत की घाटी सुहागी में एक और हादसा, गंगा स्नान करके लौट रहे ऑटो पर पलटा ट्रक, 7 लोगों की मौत

Rewa Road Accident: एमपी के रीवा जिले की सुहागी घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो में 8 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हैं।

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा रीवा में मौत की घाटी के नाम से मशहूर सुहागी घाटी में हुआ है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां एक ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Rewa Road Accident

रीवा की मौत की घाटी सुहागी में एक और हादसा

सुहागी घाटी में सड़क हादसा

पुलिस ने बताया की रीवा के सुहागी घाटी में गुरुवार यानी आज थाना क्षेत्र अंतर्गत NH30 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में 8 लोग सवार थे, जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 38 वर्षीय रामजीत जायसवाल, 35 वर्षीय पिंकी जयसवाल, 8 वर्षीय अंबिका जयसवाल, निवासी ग्राम भमरा थाना शाहपुर मऊगंज 7 वर्षीय कुमारी मानवी जायसवाल निवासी बहेरी थाना देवतालाब, 6 वर्षीय अरविंद जायसवाल उम्र 6 वर्ष निवासी बहेरी थाना देवतालाब, 12 वर्षीय सौरभ जयसवाल निवासी उमरी थाना मऊगंज, 65 वर्षीय हीरालाल जायसवाल निवासी भमरा जिला मऊगंज शामिल हैं।

End of Feed