Bhopal: राजस्व अधिकारियों का विरोध तीसरे दिन भी जारी, 600 से ज्यादा मामलों की सुनवाई टली

भोपाल में राजस्व अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है, जिससे न्यायिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 600 से ज्यादा मामलों की सुनवाई टाली जा चुकी है और रोजाना सैकड़ों जनता से जुड़े काम ठप पड़े हैं। यह विरोध न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के विभाजन के खिलाफ किया जा रहा है।

Bhopal News: भोपाल में राजस्व अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा, जिससे न्यायिक कार्यों पर गंभीर असर पड़ा है। अब तक 600 से अधिक कोर्ट मामलों की पेशियां टाल दी गई हैं। यह विरोध 6 अगस्त से शुरू हुए न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के विभाजन के खिलाफ किया जा रहा है। अधिकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से अपनी गाड़ियों की चाबियां कलेक्टोरेट में जमा कर दी हैं। वे कार्यालयों में उपस्थित तो हैं, लेकिन कोई काम नहीं कर रहे।

Revenue Officers Protest Continues in Bhopal

भोपाल में राजस्व अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी

प्रत्येक दिन लगभग 500 जनता से जुड़े मामले जैसे नामांतरण, सीमांकन, जाति और आय प्रमाण पत्र—लंबित हो रहे हैं। वहीं, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मिलकर हर दिन लगभग 300 मामलों की सुनवाई करते हैं, जो अब प्रभावित हो रही है। अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में 900 से अधिक केस और प्रभावित होंगे।

End of Feed