रायसेन रेप केस: कार्रवाई में ढिलाई पर CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी, SP पर गिरी गाज, आज बड़े प्रदर्शन की संभावना

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस टीम अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की इस ढिलाई भरी कार्रवाई से नाराज सीएम ने एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसके बाद रायसेन के पुलिस अधीक्षक (SP) को उनके पद से हटा दिया गया। अब पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है।

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुए चार दिन का समय बीत गया है, लेकिन बावजूद इसके मुख्य आरोपी सलमान की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यही कारण है मुख्यमंत्री ने एक कड़ा कदम और आला अधिकारियों—मुख्य सचिव (CS), डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की।

CM Mohan Yadav

कार्रवाई में ढिलाई पर CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी (Photo-PTI)

इस बैठक में सीएम ने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साथ ही मंडीदीप में हुए चक्काजाम के दौरान पुलिस के रवैये को लेकर भी नाराजगी जताई। इसी का परिणाम है कि रायसेन के पुलिस अधीक्षक (SP) पंकज पांडे को तत्काल उनके पद से हटाकर PHQ (पुलिस मुख्यालय) भेज दिया गया है। मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन, चक्काजाम और ज्ञापन (Memorandum) सौंपने के मामले सामने आने के बाद, पुलिस अधीक्षक पर यह गाज गिरी है।

End of Feed