भोपाल : गाय पर सियासत, कांग्रेस का आरोप-गोमांस पर GST शून्य, BJP ने कहा झूठे आंकड़े देना बंद करें जीतू पटवारी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी की पूरी लिस्ट उन्होंने पढ़ी है, उसमें गोवंश के मांस का कहीं उल्लेख नहीं है। अब जीतू पटवारी ने ये बात कहां पढ़ी है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है।

भोपाल : गौमाता यूं तो हिंदु धर्म में आस्था का केंद्र है लेकिन गौमाता मध्यप्रदेश में अक्सर राजनीति का केंद्र बन जाती है। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर गोवंश की हत्या और गोवंश के मांस की बिक्री को प्रोत्साहन देने के आरोप लगाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस करके सरकार पर आरोप लगाया कि जो सरकार गाय के नाम पर धर्म की राजनीति कर रही है, वही सरकार पिछले दरवाज़े से गोमांस की बिक्री को बढ़ावा दे रही है। दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इन आरोपों के पीछे राज्य सरकार का एक गजट नोटिफिकेशन है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि राज्य सरकार ने गोवंश के मांस की बिक्री पर संपूर्ण राज्य कर शून्य कर दिया है।

गाय पर सियासत जारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक ओर बीजेपी खुद को गौभक्त बताती है और दूसरी ओर गाय की हत्या को बढ़ावा देती है। बता दें कि राज्य सरकार का 18 सितंबर को जारी किया गया एक गजट नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें सभी तरह के जानवरों औऱ मांस की बिक्री पर से राज्य कर हटा दिया गया है। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में साल 2023-24 में मीट का उत्पादन 152 हज़ार टन रहा, इस पर सरकार क्यों चुप्पी साधे हुए है। कांग्रेस ने इस मामले में आंदोलन के माध्यम से ज़िलों में गौवंश के साथ कलेक्टर दफ्तरों का घेराव करने की चेतावनी दी है।

End of Feed