MP Weather: भोपाल समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन मानसून की होगी एंट्री; IMD ने बताई तारीख

MP Ka Mausam (एमपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-May-2025 भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश में बुधवार के लिए 40 जिलों में आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 31 मई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने एमपी में 10 जून तक मानसून के प्रवेश का अनुमान जताया है। साथ ही इस साल बारिश भी 106 फीसदी तक हो सकती है।

MP Ka Mausam (एमपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-May-2025: मध्य प्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। बीते दिन भी कई जिलों में तेज हवाओं संग बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी एमपी में बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। एमपी में 31 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया गया है। साथ ही इस बार बारिश भी ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है।

rain

मध्य प्रदेश में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed