लखनऊ

UP Weather: इस मानसून बारिश में ज्यादा भीगेगा यूपी, कम झुलसाएगी लू; जानें आज का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन पशअचिमी यूपी में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं पूर्वी यूपी में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून में अधिक बारिश की संभावना जताई है।

Image

यूपी में इस मानसून ज्यादा बारिश के आसार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-May-2025: उत्तर प्रदेश में इस मानसून के सीजन में झमाझम मेघ बरसेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि इस बार मानसून के दौरान अधिक बारिश होगी। खासतौर पर पश्चिमी यूपी में बादल ज्यादा मेहरबान होंगे। इस बार मई में भी जमकर बारिश हुई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला बरकरार है। जून में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही बारिश के चलते गर्मी के प्रभाव में भी कुछ कमी आएगी और हीटवेव वाले दिन भी सामन्य से कम रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि यूपी में आज मौसम कैसा रहने वाला है?

आज भी यूपी में बारिश के आसार

यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश हो सकती है। आज पश्चिमी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में बादल गरजने, बिजली गिरने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र में अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 2 जून तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद इतना ही पारा लुढ़ सकता है। वहीं पूर्वी यूपी अगले 5 दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी अगले 5 दिनों में तापमान में कोई परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article