MP News: रीवा में हैवानियत की हद! चाचा ने मासूमों से की दरिंदगी, ये है पूरी घटना

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 08:10 PM IST

MP News: पीड़ित मासूमों की मां ने आरोप लगाया है कि, आरोपी सगे चाचा ने उनकी 7 साल की बेटी से 46 दिन पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद 15 महीने की दुधमुंही बेटी से दो दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पति को बताया। इस पर देवर ने मुझ पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। महिला पुलिस अधिकारियों की निगरानी में 15 माह की मासूम पीड़िता को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां पर उसकी स्थिति डॉक्टर्स खतरे से बाहर बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 वर्षीय सगे चाचा ने पहले 7 साल की भतीजी को बनाया बुरी नियत का शिकार
  • परिवार के दबाव में पीड़िता के माता-पिता चुप रहे व मामला दर्ज नहीं करवाया
  • बीते गुरुवार व शुक्रवार को आरोपी ने 15 माह की भतीजी से दरिंदगी कर डाली

MP: मध्यप्रदेश के रीवा जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर सगे चाचा ने दो मासूम बहनों को अपनी बुरी नियत का शिकार बना डाला। दरिदंगी की ये घटना लौर थाना इलाके की है। हालांकि पीड़ित मासूमों की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal News

एमपी के रीवा जिले में दो मासूमों से सगे चाचा ने की दरिंदगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मासूमों की मां ने आरोप लगाया है कि, आरोपी सगे चाचा ने उनकी 7 साल की बेटी से 46 दिन पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद 15 महीने की दुधमुंही बेटी से दो दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, जब उसे इस बात का पता चला तो अपने पति को बताया। इस पर देवर ने मुझ पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित मां थाने आई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

End of Feed