MP Accident: खाद से भरे ट्रक से टकराई बाइक, चार लोगों की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

Harda Road Accident: मध्य प्रदेश में हरदा की ओर जा रही एक बाइक की खाद से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर दिया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो भाईयों सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टिमरनी क्षेत्र में उरा और खिड़कीवाला गांवों के बीच हुई।

टक्कर के बाद पलटा ट्रक

पुलिस उपमंडल अधिकारी आकंझा तलैया ने बताया कि गौतम कौशल (21), उनके भाई प्रीतम (19), जुनैद खान (18) और यशराज मंडलेकर (19) मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरदा की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी विपरीत दिशा से आ रहा खाद से भरा एक ट्रक दोपहिया वाहन से टकराकर पलट गया। उन्होंने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया।

End of Feed