भोपाल

दिवाली की छुट्टी मनाने इंदौर आए छात्रों की कार कंटेनर से टकराई, एक की मौत; पांच की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिवाली की छुट्टी मनाने आए छात्रों की कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक छात्र की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले के रूप में हुई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Indore News: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क पर खड़े कंटेनर से जा टकराई। इसमें एक छात्र की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंदौर-भोपाल रोड पर हुआ हादसा

इंदौर-भोपाल मार्ग पर लसूडिया थाना क्षेत्र के देवास नाके पर सोमवार सुबह यह हादसा हुआ। छह छात्र जो मूल रूप से दिल्ली, नोएडा और मुजफ्फरपुर के निवासी हैं, वे आष्टा स्थित एक विश्वविद्यालय में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। दीपावली के मौके पर सभी छुट्टी मनाने इंदौर आए थे , दोस्तों के साथ उन्होंने दीपावली मनाई और सोमवार सुबह भोपाल की तरफ जा रहे थे। उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी और देवास नाका के करीब खड़े एक कंटेनर से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

हादसा देखते ही वहां मौजूद लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। किसी तरह कार में फंसे छात्रों को बाहर निकल गया। लगभग आधी कार कंटेनर के नीचे घुस गई थी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है और पांच गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक छात्र की पहचान मुजफ्फरपुर के धैर्य कुमार और घायलों की श्रेयांश सिंह, अभय वर्मा, रोहित पूनिया, विनय सिंह और मोहित के रूप में हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में सहयोग की। घायल छात्रों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और कंटेनर को जब्त कर दिया गया है। कंटेनर चालक फरार हो गया है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article