MP News: मिली लाडली बहना की राशि, खिले महिलाओं के चेहरे, सीएम मोहन यादव बोले- 'नारी शक्ति के लिए खजाने में कोई कमी नहीं'

सीएम डॉ. मोहन ने झाबुआ के पेटलावद से जारी की लाड़ली बहना योजना की 28वीं किश्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों और एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग के लिए भी राशि जारी की।

मध्यप्रदेश में 12 सितंबर का दिन महिलाओं के नाम रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के पेटलावद में प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में 1541 करोड़ से ज्यादा रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि लाली बहना योजना की 28वीं किश्त थी। इसके अलावा प्रदेश के मुखिया ने 53.48 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ रुपये, 31 लाख से ज्यादा बहनों को एलपीजी सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये, बीपीएल परिवारों के दिव्यांग हितग्राहियों को कस्टमाइज्ड व्हीकल दिए।

mohan yadav mp news

मध्यप्रदेश में मिली लाडली बहना की राशि (फोटो:X)

उन्होंने पेटलावद में 345.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की थीम पर आधारित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक झूलड़ी-पगड़ी पहनाकर और तीर कमान भेंटकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया।

End of Feed