MP Holiday List 2024: नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2024 में छुट्टियों की बारिश होने वाली है। आने वाले साल में 131 दिन सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी, यानी सिर्फ 234 दिन ही लोगों को ऑफिस जाना होगा। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार को मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। दरअसल एमपी के सरकारी ऑफिसों में इस साल भी एक हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही कामकाज होगा और दो दिन का ऑफ होगा। यानी इस साल 52 रविवार और 52 शनिवार भी छुट्टियों की लिस्ट में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में सरकारी छुट्टियों की लिस्ट
सामान्य और सार्वजनिक अवकाश
साल 2024 की छुट्टियों को लेकर एमपी सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश के अलावा 59 ऐच्छिक अवकाश भी कर्मचारियों को मिलेंगे। ऐच्छिक अवकाश में से कोई तीन अवकाश एमपी के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं। आइए देखें की किस दिन आपको सरकारी छुट्टियां मिल रही हैं।
छुट्टियों की लिस्ट
| त्योहार | तारीख | दिन |
| गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | शुक्रवार |
| संत रविदास जयंती | 24 फरवरी | बुधवार |
| महाशिवरात्रि | 08 मार्च | शुक्रवार |
| होली | 25 मार्च | सोमवार |
| गुड फ्राइडे | 29 मार्च | शुक्रवार |
| गुड़ी पड़वा | नौ अप्रैल | मंगलवार |
| चैती चांद | 10 अप्रैल | बुधवार |
| ईद-उल-फितर | 11 अप्रैल | गुरुवार |
| रामनवमी | 17 अप्रैल | बुधवार |
| परशुराम जयंती | 10 मई | शुक्रवार |
| बुद्ध पूर्णिमा | 23 मई | गुरुवार |
| ईदुज्जहा | 17 जून | सोमवार |
| मोहर्रम | 17 जुलाई | बुधवार |
| स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | गुरुवार |
| रक्षाबंधन | 19 अगस्त | सोमवार |
| जन्माष्टमी | 26 अगस्त | सोमवार |
| मिलाद-उन-नबी | 16 सितंबर | सोमवार |
| गांधी जयंती | दो अक्टूबर | बुधवार |
| दशहरा | 12 अक्टूबर | शनिवार |
| महर्षि वाल्मीकि जयंती | 17 अक्टूबर | गुरुवार |
| दीपावली | 31 अक्टूबर | गुरुवार |
| गुरुनानक जयंती एवं राष्ट्रीय गौरव दिवस | 15 नवंबर | शुक्रवार |
| क्रिसमस | 25 दिसंबर | बुधवार |
