भोपाल में विकास की नई भोर; संस्कृति और सौर ऊर्जा की ओर पहल, समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन

भोपाल में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए, होशंगाबाद रोड पर स्थित समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इस भव्य द्वार का भूमिपूजन किया। साथ ही, उन्होंने नगर निगम भोपाल की 10 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण भी किया। नगर निगम भोपाल अब शहर के प्रमुख मार्गों पर ऐतिहासिक द्वारों के निर्माण की योजना बना रहा है।

भोपाल के होशंगाबाद रोड पर स्थित समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन आज रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। साथ ही, उन्होंने नगर निगम भोपाल की सौर ऊर्जा परियोजना के प्रथम चरण में नीमच में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी लोकार्पण किया। नगर निगम भोपाल ने दो प्रमुख स्थानों पर भव्य द्वार बनाने की योजना बनाई है।

Bhoj Narmada Gate in Samarda

समरधा में भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन

पहला होशंगाबाद रोड पर भोज-नर्मदा द्वार और दूसरा इंदौर-भोपाल रोड पर विक्रमादित्य द्वार। भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन रविवार को संपन्न हुआ, जबकि विक्रमादित्य द्वार के लिए प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके अलावा, नगर निगम अन्य मुख्य मार्गों जैसे बैरसिया रोड, रायसेन रोड, कोलार रोड, विदिशा रोड और मुबारकपुर आदि पर भी द्वार निर्माण की योजना बना रहा है। भूमिपूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान उसके वीर शासकों से जुड़ी हुई है।

End of Feed