MP News: बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए आदेश, फोन ने उठाने वाले 15 अधिकारियों की सैलरी हाइक रोकी

एमपी के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश में बार-बार हो रही बिजली कटौती और अघोषित बिजली गुल होने पर बिजली कंपनी के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं समझने वाले अधिकारियों को हटाकर नए सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने की बात की है।

MP News: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बार-बार बिजली गुल होने और अघोषित कटौती के कारण बिजली कंपनी के अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा रहे हैं, उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने मानसून से पहले बिजली ट्रिपिंग की समस्या पर सवाल उठाया और सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों, मेंटेनेंस और फॉल्ट्स को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

MP News (6)

बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए आदेश

बिजली की बढ़ती समस्या को देखते हुए सैलरी हाइक रोकने के लिए आदेश

End of Feed