सीएम शिवराज ने दी जनसेवा मित्र के दूसरे चरण की सौगात, 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 3, 2023, 01:06 PM IST

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के सभी 313 ब्लॉक के लिए करीब 5 हजार इंटर्न की नियुक्ति की जाना थी, लेकिन आवेदन करने वालों की संख्या इससे कई गुना पर पहुंची। विभिन्न परख और छंटाई के बाद 4592 युवाओं को इस महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा गया है।

MP News: युवाओं के विकास, कौशल उन्नयन, रोजगार के लिए बढ़े हुए कदमों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक पहल और की है। युवाओं को रोजगार और कौशल विकास देने की मंशा के साथ मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम का दूसरा चरण शुरू किया गया है। सीखो और कमाओ की तर्ज पर शुरू किए गए इस प्रोग्राम में युवाओं को 6 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हर माह 8 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। योजना में शामिल होने के लिए युवा 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

CM Shivraj

शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार साधन और उद्यमिता में सहयोग करने की मंशा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप प्रोग्राम की कल्पना की। अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान ने मुख्यमंत्री के युवाओं के लिए साधे गए इस लक्ष्य को समझा और महज 2 माह में इस योजना को आकार दे दिया।

End of Feed