MP Accident News: छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर कुएं में गिरी बोलरो; 4 साधुओं की मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर शुक्रवार शाम 6 बजे एक बोलेरो कुएं में जा गिरी। जिससे चार साधुओं की मौत हो गई। कार में 7 लोग सवार थे, ये सभी लोग धार्मिक अनुष्ठान पर मुलताई से चित्रकूट जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

MP Accident News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो टायर फटने से बेकाबू हो गई और एक गहरे कुएं में जा गिरी। इस हादसे में 4 साधुओं की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। तभी बोलेरो हादसे का शिकार हो गई।

MP Accident

टायर फटने के बाद कुएं में गिरी बोलेरो

गाड़ी में सवार थे 7 लोग

यह भीषण हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे बैतूल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार बुलेरो में 7 लोग सवार थे। ये सभी लोग मुलताई से चित्रकूट जा रहे थे। बोलेरो तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान टेमनी खुर्द गांव के पास गाड़ी का टायर अचानक फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई। और नेशनल हाईवे किनारे बने एक गहरे कुएं में जा गिरी।

End of Feed