MP देर रात 4 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानें किसे मिला कौन-सा पद

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह को लोक निर्माण विभाग में फिर से प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले भी वे इस विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं, तीस जून को खाली हुए सागर संभागायुक्त के पद की जिम्मेदारी अनिल को सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। यहां चार आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव किया है। इसमें सीनियर आईएएस अनिल सुचारी और राजस्व मंडल सदस्य संजीव कुमार झा समेत सुखवीर सिंह और अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई शामिल हैं। बता दें कि सीनियर आईएएस अनिल सुचारी और राजस्व मंडल सदस्य संजीव कुमार झा के पद को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा सहमिती पिछले महीने ही दे दी गई थी। लेकिन सरकार द्वारा ट्रांसफर के आदेश अब जारी किए गए हैं। आइए अब आपको बताएं किस आईएएस अधिकारी को मिला कौन सा पद।

Transfer

MP देर रात 4 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

चार IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संजीव कुमार झा को नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सुखवीर सिंह के जॉइन करने के बाद, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा। सीनियर आईएएस अनिल सुचारी को सागर संभागायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है, जो कि 30 जून को खाली हुआ था।

End of Feed