ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मां-बेटे की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में 27 वर्षीय धर्मेंद्र बघेल और उनकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर में 27 वर्षीय धर्मेंद्र बघेल और उनकी मां 45 वर्षीय चमेली बघेल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना निरावली जोड़ के पास हुई।

Horrific Accident in Gwalior

ग्वालियर में सड़क हादसा

पुरानी छावनी थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि धर्मेंद्र और उनकी मां मुरैना से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

End of Feed