MP News: मुख्यमंत्री के जिले से सबसे ज्यादा बने कांग्रेस का हिस्सा, कमलनाथ के क्षेत्र से सिर्फ 3 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में युवा कांग्रेस के 74,000 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है और युवा कांग्रेस के चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस बीच, एक हैरान करने वाली जानकारी यह भी सामने आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मात्र 3,287 युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली।

MP Youth Congress Membership: मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव की सदस्यता प्रक्रिया ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन ने इस बार सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की है। यहां 74 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता लेकर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसके उलट, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रभाव वाले छिंदवाड़ा जिले में मात्र 3,287 युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम भागीदारी वाले जिलों में शामिल है।

congress flag pti

उज्जैन से 74 हजार युवाओं ने ली सदस्यता (फाइल फोटो | PTI)

धार-भोपाल में भी बड़ी भागीदारी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार से 55 हजार युवाओं ने सदस्यता ली और संगठनात्मक चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं राजधानी भोपाल के शहरी क्षेत्र से 53 हजार और ग्रामीण क्षेत्र से 11 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस में दिलचस्पी दिखाई और जुड़े।

End of Feed