कल निकलेगी महाकाल की पहली सवारी, अलर्ट मोड पर प्रशासन, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

उज्जैन में भगवान महाकाल की पहली सवारी के दिन 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस बार लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। साथ ही होटल पर सख्ती की गई है और तय रेट लिस्ट से अधिक पैसा लेने वाले होटलों को सील किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • कल से सावन का पहला सोमवार
  • इस बार भगवान की कुल सात सवारियां निकलेगी
  • इस बार लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था

Ujjain Mahakaleshwar Temple: उज्जैन में भगवान महाकाल की पहली सवारी सावन के पहले सोमवार (22, जुलाई) को निकलेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उनके अनुसार, भगवान महाकाल की पहली सवारी को देखते हुए 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही उज्जैन के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा।

Mahakaleshwar temple ujjain

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

मंदिर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा, “सावन माह का सोमवार से आगाज हो रहा है और भगवान महाकाल की पहली सवारी भी इसी दिन निकलेगी। इस बार भगवान की कुल सात सवारियां निकलेंगी। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। साथ ही इस बार लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है और मंदिर में भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम हैं। उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है।”

End of Feed