भोपाल

ग्वालियर में बालिका गृह से नाबालिग का अपहरण, 6 नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV फुटेज

ग्वालियर में बालिका गृह से 6 नकाबपोश बदमाशों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी बालिका गृह का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए और किशोरी को अपने साथ ले गए। इस दौरान गार्ड और कर्मकारी सोते रहे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Image

ग्वालियर में किशोरी का अपहरण

KEY HIGHLIGHTS
  • किडनैपिंग के वक्त गार्ड, कर्मचारी सोते रहे
  • नाबालिग के प्रेमी व साथियों पर अपहरण का शक
  • अज्ञात आरोपियों पर अपहरण की धाराओं में केस दर्ज

Gwalior Minor Kidnapping: ग्वालियर से एक नबालिग लड़की के अपहरण का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें 6 नकाबपोश बदमाश फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देते दिख रखे हैं। आरोपियों ने वन स्टॉप सेंटर के बालिका गृह से किशोरी का अपहरण किया। आरोपियों ने चैनल गेट का ताला खोलने के लिए खिड़की से चाबी खींची। जिसके बाद अंदर दाखिल हुए और किशोरी को अपने साथ ले गए। चैनल गेट का ताला खोलते समय आरोपियों का एक साथी गेट के बाहर पहरा देता रहा। इस घटना के दौरान बालिका गृह में तैनात गार्ड और कर्मचारी सोते रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

CCTV में कैद हुई घटना

यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को पश्चिम ग्वालियर स्थित वन स्टॉप सेंटर के बालिका गृह में हुई। किशोरी की किडनैपिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अज्ञात आरोपी किशोरी का हाथ पकड़कर उसे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना से बालिका गृह में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खडे़ हो रहे हैं।

कोर्ट ने 7 जून को भेजा महिला सुधार गृह

पुलिस को इस घटना में नाबालिग के प्रेमी और उसके साथियों पर अपहरण का शक है। दरअसल 7 जून को कोर्ट ने किशोरी को महिला सुधार गृह भेजा था। नाबालिग का प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। लेकिन किशोरी ने अपने परिवार के साथ जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे बालिका गृह भेज दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article