मोदी सरकार का सपना हो रहा साकार; चीतों को भाया भारत का मौसम, बढ़ने लगा कुनबा

Project Cheetah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्पों की बदौलत भारत में 1952 में विलुप्त हुए चीते एकबार फिर लौट आए। कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों को कुनबा बढ़ने लगा है और अब उनकी संख्या बढ़कर 27 हो गई।

Project Cheetah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्पों की बदौलत अफ्रीका से 3 वर्ष पहले भारत लाए गए चीतों को यहां का मौसम रास आने लगा है। भारत सरकार ने चीतों की पुनर्स्थापना मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर, 2022 को की थी इसके लिए उन्होंने चीता पुनर्वास परियोजना (Project Cheetah) की शुरुआत की जिसका मकसद भारत में 1952 में विलुप्त हो चुके चीतों को फिर से बसाना था।

PM Modi Project Cheetah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो साभार: @byadavbjp)

नामीबिया से भारत लाए गए चीते

साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट से चीते को भारत लाने की इजाजत मिलने के बाद भारत सरकार ने 20 जुलाई 2022 को नामीबिया के साथ एक एमओयू साइन किया जिसके बाद 17 सितंबर 2022 को 8 चीतों को पहला बैच नामीबिया से भारत पहुंचा। इन चीतों को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा था और फिर लगभग 5 माह बाद 18 फरवरी 2023 को 12 चीतों का दूसरा बैच दक्षिण अफ्रीका से कूनो पहुंचा था।

End of Feed