Gwalior: मरीज से मिलने आए युवक ने नर्सिंग छात्रा को छेड़ा, डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर कर दी धुनाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2024, 05:55 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक को नर्सिंग छात्रा को छेड़ना भारी पड़ गया और उसकी पिटाई कर दी गई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक को नर्सिंग छात्रा को छेड़ना महंगा पड़ गया, क्योंकि पीड़ित छात्रा के शिकायत करने पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसी मारपीट का वीडियो किसी ने बना लिया और अब सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Gwalior man beaten

पुलिस थाने की तस्वीर।

मरीज से मिलने आया था युवक

दरअसल, ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी (आरोग्यधाम) अस्पताल में मरीज से एक युवक मिलने आया था। इस दौरान जब नर्सिंग छात्रा डॉक्टर द्वारा मरीज को लिखी दवा का ट्रीटमेंट देने आई, तो मरीज के साथ बैठे युवक ने छेड़छाड़ कर दी।

End of Feed