मध्य प्रदेश में 5 रुपए में अब 'मामा की थाली', शिवराज सिंह चौहान सरकार का फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 02:41 PM IST

'Mama Ki Thali ' मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़े फैसले में अब पांच रुपए में मामा की थाली देने का फैसला किया है।

Mama Ki Thali: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़े फैसले में पांच रुपए में 'मामा की थाली' देने का फैसला किया है। दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत यह व्यवस्था की जा रही है। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर हरी झंडी दिखा दी है। विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। इन सबके बीच जब सीएम शिवराज सिंह चौहान से योजना के नाम को बदले जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दीनदयाल रसोई, दीनदयाल रसोई ही रहेगी। इसके नाम में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। इस संबंध में मंत्री परिषद का प्रस्ताव था, लेकिन परिवर्तन का कोई प्रश्न ही नहीं है।

पांच रुपए में भरपेट खाना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार का मकसद है कि राज्य में लोगों को सस्ते दर पर खाने का विकल्प मिल सके। नगर निगम के साथ नगरपालिका स्तर तक दीनदयाल रसोई योजना संचालित की जाएगी। इसमें खाना खाने वालों से 10 रुपये के स्थान पर पांच रुपये ही लिए जाएंगे। योजना के नाम के साथ मामा की थाली भी जोड़ा जाएगा।मध्य प्रदेश के अलग अलग शहरों में 145 दीन दयाल रसोई संचालित की जा रही है। इसमें से 20 स्थाई और 25 रसोई एक जगह से दूसरी जगहों पर ले जाई जाती हैं। तीन रसोई का प्रबंधन नगर निगम कर रहे हैं।

End of Feed