MP Weather: बरसात बनी मुसीबत, भोपाल से शिवपुरी तक बारिश का कहर, सड़कों पर पानी के साथ मगरमच्छ भी!

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में भारी बारिश कहर बरपा रही है। कई इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी, तालाब और बांधों का जलस्तर भी बढ़ गया है। आज भी कई हिस्सों में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Heavy Rain Alert in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और उसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। नदी-नालों से लेकर बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं निचली बस्तियों में जलभराव के हालात हैं। कई परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते कुछ दिनों से कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

Rain - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

भारी बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा

न्यूज एजेंसी आईएनएस के अनुसार भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार की रात जोरदार बारिश हुई। राजधानी के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और जलभराव के हालात बन गए। बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। इसी तरह राज्य के कई हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकांश बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई स्थानों पर तो जल निकासी के लिए गेट भी खोलने पड़े हैं।

End of Feed