2 राज्य, 582 KM लंबाई...MP में बनने जा रहे हाईटेक ग्रीनफील्ड हाईवे; सीधे कनेक्ट होंगे मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़

MP Upcoming Highway: मध्य प्रदेश में 9 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद कई नई परियोजनाओं की घोषणा की गई है, जिनमें लखनादौन-रायपुर 4-लेन हाईस्पीड कॉरिडोर, भोपाल-जबलपुर नए ग्रीनफील्ड हाईवे और इंदौर-भोपाल हाईवे शामिल हैं। आइये जानते इन्हें बनाने में कितने रुपये खर्च किए जाएंगे और ये कब तक पूरे होंगे?

MP Upcoming Highway: मध्य प्रदेश को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से कई प्रोजेक्ट संचालित हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश के महानद्दा, जबलपुर में 4,250 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली और 174 किमी लंबाई की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। जबलपुर शहर में दमोह नाका से मेडिकल रोड तक 7 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर, हिरन-सिंदूर खंड में नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य भाग का 4-लेन चौड़ीकरण और कटनी बाईपास का चौड़ीकरण शामिल है। इसके साथ ही अन्य 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है।

Highway

हाईवे (फोटो-NHAI)

इन परियोजनाओं से प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे निवेश में वृद्धि होगी, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा और रोजगार सृजन के नए अवसर निर्माण होंगे। जबलपुर फ्लाईओवर से शहर में ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, जिससे समय एवं ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में कमी आएगी। जबलपुर रिंग रोड के पूर्ण होने से शहर में भारी वाहनों के दबाव में कमी आएगी एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। रीवा एवं कटनी बाईपास के चौड़ीकरण से वाराणसी से नागपुर के संपूर्ण खंड पर 4-लेन कनेक्टिविटी होगी।

End of Feed