शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर 2022 तक बनी सभी अनधिकृत कालोनियों होंगी नियमित

  • Agency by: Agency
  • Updated May 24, 2023, 08:57 AM IST

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एमपी में 31 दिसंबर 2022 तक बनी सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा।

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की भाजपा सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि 31 दिसंबर 2022 तक बनी सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। राज्य में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चौहान ने कहा कि इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से कोई विकास शुल्क नहीं मांगा जायेगा और मकान जैसी स्थिति में हैं, उन्हें नियमित किया जायेगा।

Shivraj Singh Chouhan, Unauthorized colonies in Madhya Pradesh

अनधिकृत कालोनियों पर शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2022 तक अस्तित्व में आई सभी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। इन कॉलोनियों के विकास के लिए विशेष रूप से बिजली और पानी की आपूर्ति जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक धन आवंटित किया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे 31 दिसंबर के बाद बनने वाली अवैध कॉलोनियों के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण के बाद इन कॉलोनियों के निवासी बैंक ऋण प्राप्त करने में सक्षम होंगे और उनके लिए सांसद/विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से आवंटन किया जा सकता है। चौहान ने कहा कि लोग अपनी कॉलोनियों के समुचित विकास के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

End of Feed