मप्र सरकार का बड़ा फैसला, 730 'पीएम श्री' स्कूलों की स्थापना को मंजूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 01:43 PM IST

MP News: 730 'पीएम श्री' स्कूलों की स्थापना में 277.40 करोड़ रुपये खर्च होगा। यह खर्च केंद्र व राज्य सरकार मिलकर वहन करेंगी।

भोपाल: केन्द्र सरकार की योजना के तहत पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिये मध्य प्रदेश सरकार राज्य में 730 पीएम श्री स्कूल स्थापित करेगी।

MP News, PM Shri school

मध्य प्रदेश में बनेंंगे 730 पीएम श्री स्कूल

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य में इन स्कूलों की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल के फैसले के तहत प्रदेश के 313 ब्लॉक में से हरेक में दो स्कूल और 52 जिला शहरी निकायों में 104 स्कूल स्थापित किए जाएंगे।

End of Feed