भोपाल

इंदौर में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर महिला काउंसलर से छेड़छाड़ का केस दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 10:54 PM IST

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्कूल की एक पूर्व महिला काउंसलर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

Image

इंदौर में जवाहर नवोदय विद्यालय में छेड़छाड़ का मामला आया सामने

Photo : Times Now Digital

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली स्कूल की एक पूर्व महिला काउंसलर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 35 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। यह महिला केंद्र सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय स्कूल में संविदा काउंसलर के रूप में काम करती थी।

मानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने बताया कि उसने सितंबर 2021 से जून 2022 तक स्कूल में एक काउंसलर के रूप में काम किया और आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक अक्सर उसे अपने कार्यालय के अंदर बुलाते थे और उसे अनुचित तरीके से छूते थे।

आरोप है कि जब महिला ने प्रधानाध्यापक के इस कदम का विरोध किया, तो उन्होंने उसका अनुबंध समाप्त करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

End of Article