मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण: CM शिवराज बोले- MP की स्थिति मजबूत, 2022-23 में 16.43 प्रतिशत रही विकास दर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 07:28 PM IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश वित्तीय अनुशासन, सर्व समावेशी विकास और कर- संग्रहण में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। प्रदेश का वित्तीय प्रबंधन अच्छा है। प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है। पूंजीगत व्यय में भी वृद्धि हुई है। प्रदेश की औद्योगिक विकास दर भी बढ़ी है। प्रदेश की आर्थिक वृद्धि दर अग्रिम अनुमान के अनुसार वर्ष 2022-23 में 16.43 प्रतिशत है।

मंगलवार को मध्यप्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण आया इस सर्वेक्षण को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सर्वेक्षण के तथ्य सिद्ध करते हैं कि मध्यप्रदेश की

shivraj singh chouhan

एमपी में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि

आर्थिक स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमने वित्तीय अनुशासन और सुशासन के साथ सर्वसमावेशी विकास किया है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के बजट का आकार तथा कर संग्रहण भी लगातार बढ़ा है।

End of Feed