Ladli Bahna Yojana: 10 सितंबर को महिलाओं के खाते में आएगी अगली किस्त, CM शिवराज बोले- 'धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपये दूंगा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 12:10 PM IST

Ladli Bahna Yojana:​​ शिवराज सिंह चौहान ने कहा, योजना की किस्त को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिय गया है। यानी 10 सितंबर को महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपये आएंगे। उन्होंने कहा, तुम्हारा भाई यहीं नहीं रुकेगा और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3000 रुपये कर दूंगा।

Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सितंबर से प्रदेश में इस योजना के तहत 1.25 करोड़ की जगह 1.32 करोड़ लाड़ली बहनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, योजना के तहत सावन के तीन दिन पहले 27 अगस्त को मैंने महिलाओं के खाते में 250 रुपये डाले थे। अब 10 सितंबर को इस योजना की अगली किस्त महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी।

Cm Shivraj Singh

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, योजना की किस्त को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिय गया है। यानी 10 सितंबर को महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपये आएंगे। उन्होंने लाड़ली बहना योजना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तुम्हारा भाई यहां तक ही सीमित नहीं रहेगा। पैसे का इंतजाम हो जाने के बाद इस रकम को बढ़ा दिया जाएगा।

End of Feed