Bhopal largest Flyover: भोपाल वासियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, आज से शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Bhopal largest Flyover: गुरुवार, 23 जनवरी को मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। नया फ्लाईओवर गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक 2900 मीटर का है। इसका निर्माण 154 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Bhopal largest Flyover: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार, 23 जनवरी को राजधानी भोपाल में नवनिर्मित सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर की शुरुआत भोपाल वासियों के लिए बहुत लाभकारी है। एमपी के सीएम ने भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्रिज रखा है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। फ्लाईओवर का निर्माण गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच किया गया है। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान सीएम के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ब्रिज का निर्माण 154 करोड़ रुपये की लागत के साथ किया गया है। फ्लाईओवर से वाहन चालक बिना जाम में फंसे कम समय में एक लंबी दूरी तय कर सकेंगे।

Bhopal Largest Flyover

भोपाल वासियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात

किन क्षेत्रों को जोड़ेगा नया फ्लाईओवर

जानकारी के अनुसार, भोपाल में नवनिर्मित फ्लाईओवर मैदा मिल मार्ग पर स्थित गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से होते हुए गणेश मंदिर तक जाएगा। बता दें कि फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई 15 मीटर है। इस फ्लाईओवर के माध्यम से मैदा मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, साकेत नगर, आशिमा मॉल, एम्स, दानिश नगर और कस्तूरबा नगर जैसे रिहायशी इलाकों को एक दूसरे जोड़ेगा। इन सभी इलाकों के अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर,खंडवा और औबेदुल्लागंज के लोगों को भी इसका लाभ होगा। उनकी यात्रा इस नवनिर्मित फ्लाईओवर से सुगम हो जाएगी। कम समय में लंबी दूरी तय की जा सकेगी।

End of Feed