सीएम डॉ. मोहन यादव बिना तामझाम के पहुंचे जनता के बीच, सादगीभरे अंदाज ने लूटा लोगों का दिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सादगीभरा अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। 10 जुलाई की रात उन्होंने बिना पूर्व सूचना न्यू मार्केट, भोपाल का दौरा किया और आमजन से सीधे संवाद किया। ट्रैफिक नियमों का पालन और ठेले वाले से फल खरीदकर उन्होंने आदर्श नेतृत्व का परिचय दिया।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 जुलाई की रात एक चौंकाने वाला लेकिन शानदार नजारा देखने को मिला, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक न्यू मार्केट पहुंचे। आम जनता के बीच पहुंचकर उन्होंने न केवल लोगों से बातचीत की और हालचाल जाना, बल्कि एक ठेले वाले से फल भी खरीदे और उसका डिजिटल पेमेंट किया। मुख्यमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया।

CM Dr. Mohan Yadav Humble Outreach

सीएम डॉ. मोहन यादव की विनम्रता ने लूटा सबका दिल

डॉ. मोहन यादव बिना भारी-भरकम सुरक्षा के केवल दो वाहनों के काफिले के साथ बाजार पहुंचे और करीब 15 मिनट तक वहां रुके। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का भी पूरी तरह पालन किया। फल विक्रेता से उन्होंने न सिर्फ सामान लिया, बल्कि उसके व्यवसाय और हालचाल की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री को यूं अपने बीच सहजता से खड़ा देख लोग आश्चर्यचकित रह गए और उनके इस व्यवहार की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह बेफिक्र और जनता से जुड़ाव दर्शाने वाला अंदाज सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

End of Feed