Indore में महिला की मौत के बाद तीन दिन शव के साथ रहा लिव-इन साथी, इस वजह से लावारिस छोड़ी लाश

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2024, 02:42 PM IST

इंदौर में रविवार को सड़क पर एक महिला का शव बोरे में मिला था। महिला पिछले 10 साल से लिव इन रिलेशनशिप में थी। उसकी मौत के बाद उसका पार्टनर महिला के शव के साथ 3 दिन तक रहा। फिर अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं होने के कारण बोरे में शव को रखकर सड़क पर लावारिस छोड़ दिया।

Indore News: इंदौर में 53 वर्षीय व्यक्ति अपनी ‘‘लिव-इन’’ साथी की लाश के साथ कम से कम तीन दिन रहा और बाद में शव को बोरी में बंद करके सड़क पर लावारिस छोड़ दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदिनी शर्मा ने बताया कि चंदन नगर क्षेत्र में रविवार को 57 वर्षीय महिला की बोरे में बंद लाश मिली। उन्होंने बताया कि महिला का शव चार-पांच दिन पुराना था और काफी सड़ चुका था। एसीपी ने बताया,‘‘हमें महिला के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि वह लीवर संबंधी दिक्कतों और अन्य बीमारियों से लम्बे समय से जूझ रही थी जिनके कारण उसकी स्वाभाविक मौत हुई।’’

crimee

लिव-इन साथी ने लावारिस छोड़ी महिला की लाश

10 साल से दोनों लिव इन रिलेशन में थे

शर्मा ने बताया कि यह महिला पिछले 10 साल से एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया,‘‘जब हम इस 53 वर्षीय व्यक्ति के पास पहुंचे, तो वह राजमोहल्ला क्षेत्र के एक बगीचे में बैठा था। वह रंगाई-पुताई का काम करता है। वह मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है।’’ एसीपी ने बताया कि चार-पांच दिन पहले इस व्यक्ति के पड़ोसियों ने उससे कहा कि उसके घर से बदबू आ रही है और उसे देखना चाहिए कि उसके घर कोई चूहा तो नहीं मर गया है। उन्होंने बताया,‘‘जांच से पता चला है कि यह व्यक्ति अपने घर में महिला के शव के साथ कम से कम तीन दिन से रह रहा था। बदबू को लेकर पड़ोसियों की शिकायत के बाद उसने शनिवार रात इस शव को बोरी में डाला और अपने घर से करीब 200 मीटर दूर ले गया। जब शव के वजन से उसकी सांस फूलने लगी तो वह लाश को सड़क पर लावारिस छोड़कर गायब हो गया।’’

End of Feed