मजदूर बना लखपति, पन्ना की धरती ने फिर दिखाया चमत्कार, खदान से मिला 40 लाख का हीरा

मध्य प्रदेश की धरती पन्ना में एक बार फिर चमत्कार हुआ है। मजदूर पहले दिन ही बन गया लखपति और जो हीरा मिला है उसकी अनुमानित कीमत 40 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पन्ना में एक शख्स के रातोरात लखपति बन जाने का मामला सामने आया है। पन्ना की धरती पर ऐसा चमत्कार कई बार हो चुका है जब किसी शख्स को अचानक खदान से कीमती हीरे मिलने की बात सामने आई हो और वो रातोरात अमीर बन गया हो।

panna

पन्ना में मजदूर को मिला 40 लाख का हीरा,अधिकारी ने की पुष्टि - (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत

पन्ना के एक साधारण मजदूर माधव की जिंदगी अब बदल गई है। पन्ना की कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की उथली खदान में मजदूरी करने वाले इस युवक को उस वक्त बड़ी सौगात मिली जब उसने पहली बार खदान खोदी और उसकी किस्मत चमक उठी। पहले ही दिन उसे 11 कैरेट 95 सेंट का उज्जवल किस्म का बेशकीमती हीरा हीरा मिल गया। बताया जा रहा है कि यह हीरा इतना साफ और कीमती है कि इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से भी ज्यादा आंकी जा रही है।

End of Feed