भोपाल

Road Accident: 9वीं कक्षा की छात्रा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, कमजोर दिल वाले ये CCTV Footage ना देखें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक छात्रा को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह हवा में उछलकर सड़क पर गिर गई। मीनाक्षी नागवंशी नाम की नौवीं कक्षा की छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मारी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। छिंदवाड़ा के झिरपा में नौवीं कक्षी की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा को कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से छात्रा दूर तक हवा में उछली और फिर सड़क पर जा गिरी। कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देखें।

घटना सोमवार की बतायी जा रही है। माहुलझिर थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि मीनाक्षी नागवंशी नाम की यह छात्रा नौवीं कक्षा की परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई। सड़क के एक ओर 9वीं कक्षा की यह छात्रा एक अन्य छात्रा के साथ आराम से जा रही थी। फिर अचानक वह भागते हुए सड़क की दूसरी ओर जाने लगी। इस दौरान उसने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। उसी दौरान पीछे से आ रही एक सफेद रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी।

कार की इस टक्कर मीनाक्षी नाम की यह छात्रा हवा में उछली और फिर दूर सड़क पर जाकर गिर गई। वीडियो में कार सवार गाड़ी रोकते हुए नहीं देखा गया। अपनी दोस्त का एक्सीडेंट देखकर कुछ देर पहले उसके साथ चल रही लड़की भी उसकी ओर भागी।

घायल छात्रा को तुरंत नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इतने बुरे एक्सीडेंट के बावजूद लड़की बड़ी खुशनसीब निकली और अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हालांकि, कार का ड्राइवर अभी फरार बताया जा रहा है। एक्सीडेंट के इस मामले में किसी ने भी फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article