भोपाल में तिरंगा यात्रा में बिखरे देशभक्ति के रंग, सीएम मोहन यादव ने गाया.. 'ये देश है वीर जवानों का'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को नौका तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। जिसका आयोजन भोपाल में बोट क्लब पर हुआ। इस दौरान सीएम ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बोट क्लब से पहले सीएम हाउस में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। साथ ही देशभक्ति के नारे गूंजे। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी निशाना साधा।

Har Ghar Tiranga Abhiyaan: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बोट क्लब पर आयोजित 'नौका तिरंगा यात्रा' में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने यहां मौजूद जनता का अभिवादन किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के तालाब पर लहराते तिरंगे हमें ऊर्जा से लबरेज कर रहे हैं। तालाब की लहरें उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने, 'ये देश है वीर जवानों का..,; गाना भी गाया। बोट क्लब से पहले सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।

MP Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश का उत्साह एवरेस्ट की चोटी से भी ऊंचा हो गया है। दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र का अहम हिस्सा विपक्ष के नेता गलतियां करने से बाज नहीं आ रहे। विपक्ष के नेता सेना से कार्रवाई का सबूत मांगते हैं। अब जब पूरा देश 15 अगस्त के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूम रहा है उस वक्त भी विपक्ष राजनीतिक गतिविधियां कर रहा है। हमारे न्यायालय, हमारी सेनाएं और चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र के स्तंभ हैं। विपक्ष इन्हीं पर सवाल खड़े कर रहा है। लेकिन, यह प्रश्न उनकी ओर ही बढ़ रहा है कि वे लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं कि नहीं करते हैं।

End of Feed