MP के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत: 15 घायल

Gwalior News: एमपी के ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जान से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चालक एक भैंस को टक्कर से बचाने की कोशिश करने लगा, जिससे नियंत्रण खोने के कारण वाहन पलट गया। हादसे में 15 अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है-

Gwalior News: मध्य प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से चार लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना ग्वालियर जिले की है, जहां एक भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। इस घटना में चार आदिवासी व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

Gwalior accident.

ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा

End of Feed