World Tourism Day 2024: मध्य प्रदेश में आज इन पर्यटन स्थलों पर मिलेगी फ्री एंट्री

World Tourism Day 2024: आज वर्ल्ड टूरिस्ट डे के अवसर पर मध्य प्रदेश के धरोहर स्थलों में पर्यटकों को फ्री में एंट्री मिलेगी। आज देसी और विदेशी टूरिस्ट फ्री में प्रदेश संग्रहालयों और स्मारकों में घूम सकेंगे। वर्ल्ड टूरिस्ट डे हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर पर्यटन संरक्षण से जुड़े कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

World Tourism Day 2024: विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों, संग्रहालयों पर विदेशी और देशी पर्यटकों की एंट्री फ्री होगी। पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भव सिंह लोधी ने इसकी घोषणा की। राज्य सरकार का पर्यटन बोर्ड इस मौके पर पूरे दिन प्रमुख स्थानों पर कई गतिविधियों का आयोजन करेगा। पर्यावरण, फिटनेस, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम 'पर्यटन और शांति' की थीम पर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, भोपाल के बोट क्लब में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए साइक्लोथॉन (साइकिलिंग इवेंट) का आयोजन किया जाएगा। गोल घर में पेंटिंग, रंगोली, फूलों की सजावट और मेंहदी प्रतियोगिता होगी।

MP Tourism

MP के धरोहर स्थलों पर आज एंट्री फ्री

देसी-विदेशी टूरिस्ट की एंट्री फ्री

पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भव सिंह लोधी ने शुक्रवार को कहा, "हमने मध्य प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में सभी भारतीय और विदेशी पर्यटकों, विटिजर्स का प्रवेश निशुल्क रखने का फैसला किया है।" उन्होंने आगे कहा कि एमपीटीबी इन कार्यक्रमों का आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, संस्कृति और कला के संगम को भी प्रदर्शित कर रहा है।

End of Feed