ग्रेटर नोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, एक अक्टूबर से नई टोल दरें होंगी लागू; देखें रेट कार्ड

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब सफर महंगा होने जा रहा है, क्योंकि एक अक्तूबर से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी। इसके बाद वाहन चालकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। देखें रेट कार्ड।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा होने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें बढ़ा दी गई और नई दरें जारी की गई है, जो एक अक्टूबर से लागू होंगी। नई दरें लागू होने के बाद सफर करने के दौरान ज्यादा पैसे देने होंगे। बता दें कि यमुना प्राधिकरण ने टोल की दरें बढ़ाने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई थी, जिसमें दरें बढ़ाने को मंजूरी दी गई।

अब कितने चुकाने होंगे टोल टैक्स?

बोर्ड की बैठक में चार प्रतिशत टोल बढ़ाने पर महुर लगी। इससे पहले 2022 मार्च में पिछली बार 12 प्रतिशत टोल दारों मे इज़ाफ़ा हुआ था। अब ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार का 270 रुपये से 295 रुपये किया गया है। वहीं, इस दूरी के लिए बसों का टोल 895 रुपये से 935 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा ओवर साइज़ वाहनो को 1760 रुपये के बदले अब 1835 रुपये देना होगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article