भोपाल

इंदौर में भाजपा नेता की पत्नी ने की आत्महत्या, तीन महीने पहले हुई थी पति की हत्या

इंदौर में भाजपा नेता की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही उनके पति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

मध्य प्रदेश के इंदौर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इंदौर इकाई के एक पदाधिकारी की हत्या के तीन महीने बाद उसकी पत्नी ने बुधवार को कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी। एमजी रोड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दीपिका कल्याणे (28) ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर कथित तौर पर फांसी लगा ली।

पुलिस ने शुरू की जांच

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दीपिका की कथित आत्महत्या से पहले उनके द्वारा छोड़ा गया कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी मौत की तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।

तीन महीने पहले हुई थी पति की हत्या

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दीपिका के पति और भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे (35) की एमजी रोड थाना क्षेत्र में 22 और 23 जून की दरमियानी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में कल्याणे की हत्या के आरोप में उनके दो पड़ोसियों - अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को भोपाल के अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के बाहर से 24 जून को गिरफ्तार किया गया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article