उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है। महाकाल मंदिर के चार नंबर गेट के पास की दीवार गिर गई है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। बचाव दल मौके पर मौजूद के है और लोगों का रेस्क्यू करा रहा है।
दुकानदार हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाकाल मंदिर के पास चार नंबर गेट के सामने दीवार धंस गई। दीवार के पास दुकान लगाने वाले दुकानदार हादसे के शिकार हो गए। खबर है कि इस हादसे में चार दुकानदार घायल हो गए। ये सभी सड़क पर बैठकर दुकान लगाते थे। सूचना मिलते ही महाकाल मंदिर प्रशासन के साथ उज्जैन कलेक्टर एसपी और मंदिर प्रशासक मौक पर पहुंचे। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
दो लोगों की मौत
अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दीवार दुर्घटना में घायल शारदा बाई ( उम्र 40) और रूही उम्र (3) को बॉम्बे हॉस्पिटल, इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में जयसिंह पुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिवशक्ति नगर के अजय उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हो गई है।
