इंदौर की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में फूड प्वाइजनिंग, हॉस्टल में रहने वालीं 20 छात्राएं बीमार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2023, 03:03 PM IST

अस्पताल में भर्ती छात्राओं के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें एक छात्रा कहती सुनाई पड़ रही है कि छात्राओं ने छात्रावास की मेस में रविवार देर शाम खाना खाया था। हालांकि, विश्वविद्यालय ने गड़बड़ी से इंकार किया है।

इंदौर: इंदौर के एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली करीब 20 छात्राओं की तबीयत रविवार देर रात बिगड़ गई। कथित रूप से छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुई है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

food poisoning

खराब खाना खाने से छात्राएं बीमार(सांकेतिक तस्वीर)

सेज विश्वविद्यालय के कुलसचिव मनीष चौधरी ने बताया कि संस्थान के छात्रावास में रहने वाली करीब 20 छात्राओं ने रविवार देर रात उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया, इनमें से आठ छात्राओं की हालत ठीक है, जबकि 10-12 छात्राएं राऊ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

End of Feed