सौरभ शर्मा के घर ED की रेड, कार से मिला था 52 किलो सोना 10 करोड़ कैश; सहयोगी के घर से 234 किलो चांदी-4 करोड़ बरामद

भोपाल के बाद सौरभ शर्मा के ग्वालियर वाले घर पर भी ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। सौरभ शर्मा के सभी ठिकानों पर रेड हुई है।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा होने के बाद अब शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित कार्यालय और आवास पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार, सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी ने पहले मामला दर्ज किया था और शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का दल अरेरा कॉलोनी स्थित आवास और कार्यालय पर पहुंची। ईडी के अधिकारी दोनों ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। ईडी की टीम आधुनिक उपकरण लेकर भी पहुंची है, जिसमें मेटल डिटेक्टर आदि शामिल है। ऐसा इसलिए क्योंकि सौरभ शर्मा के एक कार्यालय में पिछले दिनों 250 किलो से अधिक चांदी मिली थी।

saurabh sharma

सौरभ शर्मा के घर ED की रेड

54 किलो सोना हुआ था बरामद

ईडी की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी तादाद में जवान तैनात है। इतना ही नहीं भवन के भीतर सुरक्षा बलों और अधिकारियों के अलावा किसी और को जाने की अनुमति नहीं है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों आयकर विभाग और लोकायुक्त की कार्रवाई में सौरभ के ठिकानों से बड़ी तादाद में कैश और चांदी बरामद हुई थी। इतना ही नहीं एक कार से 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए मिले थे। उसके बाद से सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी की पुलिस लगातार तलाश में है। लेकिन, अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

End of Feed