भोपाल

'विकास विरोधी है कांग्रेस की लाइन', CM मोहन यादव बोले- गरीबों की सेवा से कांग्रेसियों के पेट में होता है दर्द

Ken-Betwa River-Linking Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश ने जो आपत्ति जताई उसके पीछे भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है। उन्होंने पूछा कि आखिर किसी कांग्रेस नेता ने बुंदेलखंड में पानी आने पर प्रसन्नता क्यों नहीं जताई।

Image

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Ken-Betwa River-Linking Project: केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की शुरुआत के साथ ही बुंदेलखंड से लेकर दिल्ली तक हो-हल्ला मचा हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां हम विकास के काम और गरीबों की सेवा करते हैं, जहां हमारे संकल्पों के बलबूते पर समाज हमारे साथ आया वहां कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगता है।

कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जयराम रमेश ने जो आपत्ति जताई उसके पीछे भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है।

उन्होंने पूछा कि आखिर किसी कांग्रेस नेता ने बुंदेलखंड में पानी आने पर प्रसन्नता क्यों नहीं जताई। कांग्रेस बताए कि वो बुंदेलखंड के विकास के साथ है या विरोध में. वो क्यों केन बेतवा लिंक परियोजना की प्रशंसा क्यों नहीं करती।

PM मोदी ने रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में 25 दिसंबर को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के दस जिलों के करीब 44 लाख और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कुल 44,605 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से 2,000 गांवों के करीब 7.18 लाख किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इससे 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा भी पैदा होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article